Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधएनएसएस कैंप के दौरान शिक्षक ने शराब पीकर कि छात्राओं के साथ...

एनएसएस कैंप के दौरान शिक्षक ने शराब पीकर कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़

देहरादून : उत्‍तराखंड के कोटद्वार में एनएसएस कैंप में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। छात्राओं के स्वजनों की तहरीर पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

मामला पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत का है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत एक जनता इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया था। छात्राओं का कहना है कि उनके विद्यालय में एक मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू हुआ था। आरोप है कि इस दौरान चार मार्च की रात्रि करीब नौ बजे शिक्षक उनके कमरे में शराब पीकर आए और उन्हें कुछ काम सौंप कर चले गए। इसके कुछ समय बाद एक शिक्षक पुन: उनके कमरे में आए और उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ छात्राओं को धमकाया भी गया।  

जिसके बाद छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य से उक्त शिक्षक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। लेकिन, विद्यालय प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने का प्रयास किया गया। छात्राओं ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी, जिसके बाद अभिभावकों ने गांव में बैठक कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments