Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहरीश रावत की छवि खराब करने को लेकर उनके समर्थक ने किया...

हरीश रावत की छवि खराब करने को लेकर उनके समर्थक ने किया मामला दर्ज

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की छवि खराब करने के मामले में अब उनके समर्थकों ने मोर्चाबंद कर दिया है। साइबर क्राइम सेल, देहरादून के प्रभारी निरीक्षक को हरिद्वार निवासी मनीष कर्णवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने धामी के धूम नाम से फेसबुक पेज पर हरीश रावत के आपत्तिजनक क्रिएटिव का जिक्र करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र में मनीष ने कहा कि, धामी की धूम फेसबुक पेज पर बीती नौ फरवरी को देवभूमि के सम्मान में, उत्तराखंडी मैदान में नारे के साथ हरीश रावत का आपत्तिजनक क्रिएटिव पोस्ट किया गया। इसे सैकड़ों व्यक्तियों ने शेयर किया। चुनाव प्रचार के दौरान इस पोस्ट का कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया। साथ ही चुनाव में ध्रुवीकरण का प्रयास किया गया। जिससे हरीश रावत की मानहानि हुई और कांग्रेस को नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments