Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामला: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वालों...

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामला: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वालों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून : राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ हुई रैगिंग का मामला पिछले कई दिनों से चल रहा है I इसी के चलते कथित रैगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा कॉलेज प्रशासन की ओर से कराया गया है। इस मामले की जानकारी एसएसआई तारा सिंह राणा को सौंपी गई है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के पुरुष छात्रावास नंबर एक के सहायक वार्डन डॉ. हरप्रीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि अज्ञात लोगों ने कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल किया था। जिसमे एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र एक पंक्ति में सिर झुकाकर चल रहे थे। छात्रों के बाल कटे थे और सभी हाथ पीछे करके चल रहे थे। कॉलेज प्रशासन को यह वीडियो प्राप्त हुआ था। लेकिन इस मामले में किसी छात्र या अभिभावक ने लिखित या मौखिक शिकायत नहीं की थी।

वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज की अनुशासन समिति और एंटी रैगिंग समिति से जांच कराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी भी छात्र ने रैगिंग की शिकायत नहीं की। वार्डन हरप्रीत का कहना है कि इसके पहले उन्होंने और प्राचार्य ने समय समय पर छात्रावास का निरीक्षण किया लेकिन रैगिंग से छात्रों ने मना कर दिया। इसी क्रम में हाईकोर्ट के आदेश पर मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने भी कॉलेज में रैगिंग मामले की जांच की। 

अब कोतवाली पुलिस वीडियो वायरल करने वालों की खोज करेगी। जिसके आधार पर पुलिस टीम जांच कर कार्रवाई करेगी। लेकिन वहीं अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जब रैगिंग हुई ही नहीं तो वीडियो कैसे बन गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments