Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयविश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हरियाणा की तीन बहने करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हरियाणा की तीन बहने करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

देहरादून: 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण कोरिया के गोयांग शहर में आयोजित विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में गुरुग्राम जिले के वजीराबाद गांव की तीन सगी बहनें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस चैंपियनशिप के लिए तीन बहनें प्रिया, गीता और रितु तैयारियों में जुट गई हैं। इस प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 से 24 फरवरी तक सीनियर वर्ग अंडर-30 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल में देशभर के 1050 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

होली से एक दिन पहले यानी 17 मार्च को तीन बेटियों का विश्व चैंपियनशिप में चयन होने की सूचना मिलने से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और होली की खुशी दोगुनी हो गई। वजीराबाद निवासी जितेंद्र सिंह किराये से मिले पैसों से पूरे परिवार का पालन पोषण करते हैं। इन तीन बेटियों के अलावा एक और छोटी बहन लवली और छोटा भाई लक्ष्य है। इन ये दोनों भी बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। बड़ी बेटी प्रिया बीपीएड की प्रथम वर्ष, दूसरे नंबर की बेटी गीता बीएससी द्वितीय वर्ष और रितु कक्षा 12वीं की छात्रा है।

पिता जितेंद्र ने बताया कि वह रोजाना चार घंटे सुबह और चार घंटे शाम को बेटियों को घर पर ही प्रैक्टिस कराते हैं। घर पर ट्रेनिंग के लिए आधुनिक खेल उपकरण रखे गए हैं, ताकि बेटियों को प्रशिक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। बेटियां भी अभ्यास में जुटी रहती हैं। बेटियों ने कभी निराश नहीं किया और लगातार आगे बढ़ती रही हैं। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन होने के बाद तैयारियां तेज कर दी हैं। उम्मीद है कि पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी। बेटी गीता वर्ष 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साउथ एशिया गेम्स 2019 में रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन कर चुकी है। छोटी बेटी रितु भी 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बार पदक जीती है। बड़ी बेटी प्रिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत चुकी है। प्रिया ऑल इंडिया यूनिवसिर्टी चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments