Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअब कौन बनेगा उत्तराखंड विधानसभा का नया अध्यक्ष, मंथन में जुटी भाजपा

अब कौन बनेगा उत्तराखंड विधानसभा का नया अध्यक्ष, मंथन में जुटी भाजपा

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम से संशय ख़त्म होने के बाद अब यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में उठने लगा है कि विधायकों की शपथ ग्रहण के बाद पांचवीं विधानसभा का विधिवत गठन होने पर नया विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा। इसे लेकर भाजपा मंथन में जुट गई है।

वहीं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नाम भी विधानसभा अध्यक्ष को लेकर चर्चा में हैं।लेकिन वर्तमान अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी इनमें शामिल है। माना जा रहा है कि यदि अग्रवाल को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला तो उन्हें फिर से विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

भाजपा को दो तिहाई बहुमत प्राप्त है। और 47 विधायक है ऐसे में पार्टी जो निर्णय लेगी उसी को अध्यक्ष बनाया जाएगा। पहले ऋषिकेश से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को यह पद सौंपा गया था लेकिन अब उनका नाम भी मंत्री पद की दौड़ में बताया जा रहा है यदि वह मंत्री पद प्राप्त कर लेते है तो किसी और विधायक को इस बार अध्यक्ष बनने का मौका मिल सकता है।

बुधवार यानी आज धामी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श कर भाजपा इस सिलसिले में क्या निर्णय लेती है, फ़िलहाल इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments