Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआज सुबह धामी के शपथ ग्रहण से पहले होगी देवालयों में विशेष...

आज सुबह धामी के शपथ ग्रहण से पहले होगी देवालयों में विशेष पूजा

देहरादून: आज धामी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों समेत देवभूमि के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भाजपा ने विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा है। इसके साथ ही प्रत्येक गुरुद्वारे में अरदास भी होगी। इस दौरान लोक कल्याण और धामी सरकार पांच साल तक सफलतापूर्वक चले, इसकी कामना की जाएगी।

मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से होने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश से लेकर जिला व मंडल स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्त्‍ता अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से भी जोड़ा जाएगा।

वहीं ,श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि नई सरकार के गठन के उपलक्ष्य मे और जनता की सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना के लिए समिति ने अपने अधीनस्थ मंदिरों में सुबह आठ बजे से विशेष पूजा-अर्चना कराने का निर्णय लिया है। 

यह पूजा मुख्य रूप से भगवान बदरीनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) व पांडुकेश्वर, केदारनाथ के गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीमठ, गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, त्रियुगीनारायण, भगवान तुंगनाथ के गद्दीस्थल मक्कूमठ समेत अन्य मंदिरों में होगी। अजेंद्र ने बताया कि लोक कल्याण की भावना के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर स‍िंह धामी की ओर से भी विशेष पूजा की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments