Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी के दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर मां विष्णु देवी ने कहा...

पुष्कर सिंह धामी के दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा

देहरादून: प्रदेश में लगातार दूसरी बार पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बडे़ गर्व से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका बेटा अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम करेगा और पिछले छह महीने के कार्यकाल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

सीएम धामी की मां ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बना है। वह बहुत अच्छा काम करेगा। अगर वह सिर्फ छह महीने में इतना अच्छा कर सकता है, तो वह पांच साल में कहीं बेहतर कर सकता है।
विधायक दल का नेता चुने जाने और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद धामी सोमवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जहां उनकी मां और पत्नी ने उनका भव्य स्वागत किया । यहां उनकी मां और पत्नी पहले से ही उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह भीतर पहुंचे तो मां और पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments