Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिआमंत्रण के बावजूद सीएम धामी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे...

आमंत्रण के बावजूद सीएम धामी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे कांग्रेस नेता

देहरादून : पांचवीं विधानसभा के चुनावी मुकाबले में भाजपा के हाथों मिली हार का असर कांग्रेस पर साफ नजर आ रहा है। कल मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान पार्टी ने न्योता मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखी। हालांकि, प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी ने नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से करारी हार का सामना करना पड़ा । दोनों ही चुनाव में मोदी मैजिक ने प्रदेश की सत्ता हासिल करने की कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया । 2017 के चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश में सिर्फ 11 सीट मिली थीं। जबकि इस बार चुनाव में सीटों की संख्या भले ही बढ़कर 19 हुईं, लेकिन हार का बड़ा अंतर पाटा नहीं जा सका। पांचवीं विधानसभा के चुनाव को जीतने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी ने पूरी शक्ति झोंकी। लेकिन चुनाव के परिणाम ने कांग्रेस के सपने को ही तोड़ दिया। कांग्रेस पार्टी अभी तक अपनी हार से उभर नहीं पाई है I इसका सीधा असर मुख्यमंत्री धामी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पार्टी के रवैये पर साफ दिखाई दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण मिलने के बावजूद कांग्रेस नेता नहीं पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments