Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपैसे वापस न करने पर युवक को निर्वस्त्र कर कराया नागिन डांस,...

पैसे वापस न करने पर युवक को निर्वस्त्र कर कराया नागिन डांस, आरोपियों ने सीओ पर भी किया हमला

देहरादून : ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर रुद्रपुर के एक युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराया गया I जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की I जिस दौरान आरोपियों ने भागने के चलते कार से सीओ को कुचलने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और चार अभी फरार बताए जा रहे हैं। 

ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने चिराग अग्रवाल सहित पांच लोगों पर ब्याज के रुपये की वसूली के नाम पर शारीरिक यातना देने का आरोप लगाया है। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें निर्वस्त्र युवक रोते हुए डांस करता दिख रहा है। 

पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने चिराग अग्रवाल, घनश्याम बाठला, मान, गोविंद ढाली और देवराय मंडल के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में धारा 365, 323, 342, 307, 386, 147 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। सीओ अभय सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी चिराग अग्रवाल और गोविंद ढाली शहर छोड़कर दिल्ली भागने के फिराक में है। पुलिस ने रविवार शाम चार बजे नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने कार से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी का पीछा किया। आरोप है कि कार सवार आरोपियों ने सीओ को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी ने भागने के चलते किया है। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments