Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने...

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

देहरादून: पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा के चलते सियासी विवाद छिड़ा हुआ हैI इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया हैं और साथ ही उन्होंने गैर-भाजपाई नेताओं से एकजुट होने की भी अपील की है। जानकारी मिली है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बैठक भी बुलाई है। फिलहाल, बीरभूम हिंसा के चलते बंगाल में सियासी विवाद छिड़ा हुआ है।

ममता ने सत्तारूढ़ सरकार को जिम्मेदार ठहराने के लिए विपक्षी सरकारों के एकजुट होने की अपील की हैं। उन्होंने कहा, ‘विपक्षी दल के तौर पर यह हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है कि, इस सरकार को उसके कामों के लिए जिम्मेदार ठहराएं और असंतोष की आवाज को दबाने का विरोध करें। मैं सभी से एक जगह पर सुविधा के अनुसार, मीटिंग के लिए एक साथ आने की अपील करती हूं ताकि आगे के रास्ते पर विचार किया जाए। यह समय की मांग है कि इस देश के सभी प्रगतिशील ताकतें के एक साथ आएं और इस दमनकारी ताकत से लड़ें।

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं इस देश के संस्थागत लोकतंत्र पर सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से हो रहे सीधे हमले पर चिंता जाहिर करने के लिए लिख रही हूं। ईडी, सीबीआई, सेंट्रल विजिलेंस कमिशन (CVC), और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल बदले के लिए निशाना साधने, परेशान करने और देशभर के सियासी प्रतिद्विंदियों को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments