Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedउतराखंड की खूबसूरत वादियों में चार चांद लगा रहे सात रंग...

उतराखंड की खूबसूरत वादियों में चार चांद लगा रहे सात रंग के बुरांश के फूल

देहरादून: उतराखंड की खूबसूरत वादियों में सात रंग के बुरांश के फूल यहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। आमतौर पर यह केवल लाल रंग में ही मिलता है, लेकिन 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित मुनस्यारी में सात रंग के बुरांश खिलते हैं। वहीं केदारनाथ वन प्रभाग के तहत आने वाले भुलकुंड, चोपता और मोहन खाल के जंगलों में भी इन्हें पाया जाता है।

इनमें लाल रंग के अतिरिक्त, सुर्ख गुलाबी, हल्की गुलाबी, पीले, सफेद समेत सात अलग-अलग रंग के बुरांश दिख जाएंगे। जिसके चलते दूरदराज से आये प्रकृति, पर्यटन और पुष्प प्रेमी प्रकृति के इन नजारों का आनंद लेने आ रहे हैं। मुनस्यारी के खलिया, मर्तोली, बलाती, हरकोट के जंगलों में इन दिनों बुरांश के सात रंग के फूल खिले हैं।

हिमालयी क्षेत्रों में 1500 से 3600 मीटर की ऊंचाई पर मिलने वाला यह सदाबहार वृक्ष है। इसके फूल औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं। बुरांश के फूलों का इस्तेमाल औषधियों में भी किया जाता है। बुरांश के फूल की पंखुड़ियों को लिवर, किडनी रोग, खूनी दस्त आदि बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। हृदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments