Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा स्पीकर बनी ऋतु खंडूरी

उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा स्पीकर बनी ऋतु खंडूरी

देहरादून: विधानसभा सत्र 29 मार्च मंगलवार से शुरू हुआ है। जिसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी कायम हुआ। उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में सदन चलेगा।

राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि सदन का संचालन करना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा और उनका प्रयास रहेगा कि सदन का संचालन शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से हो। उन्होंने सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष से भी सदन को सुचारू ढंग से संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के मुद्दों को सदन में उठाया जाना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति में अभी केवल पहले दिन के कार्यों को लेकर ही निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बजट अभिभाषण के साथ ही सरकार लेखानुदान भी पेश करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments