Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउतराखंड पर महंगाई की एक और गाज, जल्द बढ़ेगा परिवहन किराया

उतराखंड पर महंगाई की एक और गाज, जल्द बढ़ेगा परिवहन किराया

देहरादून: परिवहन कारोबारियों की मांग पर गठित किराया नर्धिारण समिति एक बार किराया बढाने की सिफारिश कर चुकी है। परिवहन विभाग राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) में गैरसरकारी सदस्यों की नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहा है। नियुक्ति के बाद पहली बैठक में ही किराया बढोत्तरी समेत विभन्नि प्रस्तावों को एसटीए में लाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार गैरसरकारी सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव सीएम कार्यालय को भेज दिया गया है। उम्मीद की जा रही है जल्द इसका गठन हो जाएगा।

पिछले साल अक्टूबर 2021 में एसटीए में इस कमेटी की रिपोर्ट को अधूरा मानते हुए रोक दिया गया था। तत्कालीन परिवहन आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने दून के आरटीओ दिनेश पठोई की अध्यक्षता में नई उच्च स्तरीय कमेटी बना दी थी। यह कमेटी तब से किराया वृद्धि की संभावनाओं का अध्ययन कर रही है। इसकी रिपेार्ट भी करीब करीब अंतिम रूप ले चुकी है। अब इंतजार केवल एसटीए की बैठक का है।

परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया, किराया बढोत्तरी का विषय एसटीए के समक्ष आना है। इस वक्त गैरसरकारी सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया है, इसलिए बैठक नहीं हो पा रही है। नए सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव उच्च स्तर को भेजा जा चुका है। एसटीए का गठन होते ही बैठक की जाएगी। इसमें किराय बढोत्तरी, चार धाम यात्रा के संबंध में कुछ अहम प्रस्तावों पर नर्णिय लिए जाने हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments