Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसाहित्यकार एवं बुद्धिजीवी करते हैं, समाज को दिशा देने का कार्य: सीएम...

साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी करते हैं, समाज को दिशा देने का कार्य: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव जग जाहिर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है।

कहा कि राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा , जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आंदोलन पर आधारित वरुण गुप्ता की फिल्म “तिराहा” का पोस्टर का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष, प्रसिद्ध लेखक व कवि प्रसून जोशी तथा फिल्म निर्माता निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments