Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयहैदराबाद में रेव पार्टी में 142 लोग गिरफ़्तार, वीआईपी, ऐक्टर व राजनेताओं...

हैदराबाद में रेव पार्टी में 142 लोग गिरफ़्तार, वीआईपी, ऐक्टर व राजनेताओं के बच्चे भी शामिल

देहरादून: हैदराबाद में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ और लगभग 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें कई वीआईपी और ऐक्टर, राजनेताओं के बच्चे भी शामिल हैं। बंजारा हिल्स इलाके के एक फाइव स्टार होटल में हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने एक पब में नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां से पुलिस ने कोकीन और वीड जैसी प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी और ऐक्टर नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला को भी यहां से हिरासत में लिया गया है। हालांकि नागाबाबू ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि उनकी बेटा का नशे से कोई लेना देना नहीं है। पहले पुलिस इस बारे में जानकारी नहीं दे रही थी लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद निहारिका के भी हिरासत में लिए जाने की बात बतानी पड़ी।

बिग बॉस तेलुगु रियलिटी शो के तीसरे सीजन के विनर सिंगर राहुल सिपलिगुंज भी हिरासत में लिए जाने वाले लोगों में शामिल हैं। खास बात यहा है कि हैदराबाद पुलिस ने जो 12 फरवरी को नशे के खिलाफ गाना लॉन्च किया था उसे राहुल सिपलिगुंज ने ही गाया था।

इन लोगों में आंध्र प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारी की बेटी भी शामिल थी। इसके अलावा तेलुगुदेसम पार्टी के सांसद का बेटा भी रेव पार्टी में पहुंचा था। तेलंगाना के कांग्रेस नेता अंजन कुमार यादव ने कहा कि कि उनका बेटा पब में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में सारे पब ही बंद करवा देना चाहिए।

इस घटना के चलते बंजारा हिल्स के एसएचओ शिवा चंद्र को लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जगह टास्क फोर्स से के नागेश्वर राव को तैनात किया गया है। बता दें कि कुछ दिनों से पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज किया है। हाल ही में ड्रग ओवरडोज की वजह से इंजिनियरिंग के एक स्टूडेंट की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments