Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकर्नाटक में रॉयल एनफील्ड बुलेट में हुआ धमाका, स्थानीय लोगों ने पुलिस...

कर्नाटक में रॉयल एनफील्ड बुलेट में हुआ धमाका, स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बुझाई आग

देहरादून: इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के मामले सामने आने के बाद अब कर्नाटक में रॉयल एनफील्ड बुलेट में भी धमाके का मामला सामने आया है। बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब नई बुलेट पूजा के लिए मंदिर के सामने खड़ी थी। लोगों के अनुसार बुलेट में अचानक से आग लगी और फिर बुलेट एक बम की तरह फट गई।

यह मामला कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले बाइकर रविचंद्र का है। वह नई बाइक खरीदने के बाद पूजा कराने के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्थित प्रसिद्ध कासापुरम आंजनेय स्वामी मंदिर गए हुए थे। उगादी के अवसर पर स्वामी की रथयात्रा आयोजित होती है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नव वर्ष के मौके पर जमा होते हैं।
बता दें कि बुलेट में आग लगने से मंदिर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल पसर गया था। थोड़ी ही देर में आग बेकाबू हो गई और बुलेट बम की तरह फट गई। धमाके की आवाज भी बम फटने जैसी थी और इसके बाद आसमान में धुआं-धुआं हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मंदिर में दर्शन व पूजा-पाठ करने आए लोग इधर-उधर भागने लग गए। जहां बुलेट खड़ी थी, वहां पर कुछ अन्य गाड़ियां भी पार्किंग में लगी हुई थीं। बुलेट के आस-पास खड़ी कुछ अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बुझाया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया हैं लेकिन मामले की जांच अभी भी जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments