Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री से आगन्तुकों की भेंट एवं मुलाकात करने के लिए समय सारणी...

मुख्यमंत्री से आगन्तुकों की भेंट एवं मुलाकात करने के लिए समय सारणी निर्धारित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनहित में आगन्तुकों से मिलने की सुविधा हेतु समय सारणी का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को पूर्वाहन 9 से 09ः30 तथा सांय 06 बजे से 07 बजे तक, सांसद व मंत्रियों से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने बुधवार को शाम को जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय सरणी के तहत अब मुख्यमंत्री बुधवार एवं गुरुवार को पूर्वाहन 9ः00 से 10ः00 तक तथा सांय 6ः00 से 7ः00 तक विधायक गणों एवं पूर्व विधायक गणों से भेंट करेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराहन 2ः00 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में बैठक शासकीय कार्य के उपरांत भेंट कर सकेंगे। शनिवार एवं रविवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यालय में मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर पूर्वाहन 9ः00 से 10ः00 तक 6ः00 से 7ः00 तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर पूर्वान्ह अथवा अपराहन में आयोजित होंगे इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराया जाएगा।

बसेड़ा ने बताया कि उपरोक्त समय-सारणी के इतर मुख्यमंत्री जी से मिलने हेतु अनुरोध करने वाले महानुभावों की निर्धारित प्रक्रियानुसार समय लेकर ही भेटवार्ता सुनिश्चित करायी जायेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट/वार्ता के लिए आने वाले लोगों से अनुरोध यह अनुरोध भी किया है कि भेंट करने के दौरान वह उपहार और पुष्पगुच्छ लेकर न आये, बहुत आवश्यक हो तो पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक पुष्प“ अथवा “पौधा“ लेकर आ सकते हैं। कहा कि उक्त व्यवस्था प्रदेशहित/जनहित/ आगन्तुकों की सुविधा हेतु बनायी गयी है, अतः निर्धारित की गयी व्यवस्थानुसार भेटवार्ता कर सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

वहीं बुधवार को सांय को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के साथ ही पद्मश्री बसन्ती बिष्ट एवं पद्मश्री जितेन्द्र सिंह संटी ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। साथ ही फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा ने भी शिष्टाचार मुख्यमंत्री से भेंट की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सिनर्जी अस्पताल में जाकर भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल की माता जी की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments