Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम: हैली सेवा के किराए में हो सकती है बढ़ोतरी, कंपनियों ने...

चारधाम: हैली सेवा के किराए में हो सकती है बढ़ोतरी, कंपनियों ने की मांग

देहरादून: प्रदेश में महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।हर नागरिक को बढ़ती महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।वही अब बढ़ती महंगाई की मार अब चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा पर भी पड़ सकती है। दरअसल एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएस) के दाम में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण केदारनाथ हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है। इस संबंध में हेली कंपनियों की ओर से सरकार से किराया बढ़ाने देने की मांग की गई है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर से दिए किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द ही सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

बता दे कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित करने को नौ कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन, पिनाक्ल एयर और सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली व केट्रल एविएशन शामिल हैं। वहीं कोरोना महामारी के कारण दो साल चारधाम यात्रा प्रभावित रही। जिससे हेली सेवा का संचालन भी नहीं हो पाया।

वहीं,इस बार भी अनुबंध के अनुसार हेली कंपनियों ने किराये में कोई वृद्धि नहीं की थी। लेकिन अब एटीएस के दाम में 40 प्रतिशत वृद्धि होने पर हेली कंपनियों का कहना है कि वर्तमान में तय किराये में हेली सेवा संचालन करना मुश्किल है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर सचिव नागरिक नागरिक उड्डयन से किराया बढ़ोतरी में छूट देने की मांग की गई है।

एटीएस के दाम बढ़ने से हेली एविएशन एसोसिएशन की तरफ से केदारनाथ हेली सेवा का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर सरकार ही फैसला लेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रस्ताव रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments