Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों...

ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

देहरादून :  लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में ईंट भट्ठा परिसर में ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। गांव में ईंट बनाने के लिए मिट्टी की खोदाई की गई थी, उसी से यह गड्ढा बना। चिकनी मिट्टी होने के कारण तीनों किशोर बाहर नहीं निकल पाए और डूबकर उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक तस्लीम के दो बेटे 15 वर्षीय रिहान और 14 वर्षीय अनस के साथ जमशेद का 14 वर्षीय बेटा रिहान निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर दोपहर के समय नहाने के लिए गए थे। जब वह शाम तक जब वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि गड्ढे में शव उतराते नजर आ रहे हैं। सूचना पर स्वजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तो तीनों किशोरों के शव देखकर पूरे गांव में मातम छा गया। लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों किशोरों की डूबने से मौत हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments