Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
HomeअपराधINS विक्रांत से जुड़े मामले में BJP के नेता किरीट सोमैया और...

INS विक्रांत से जुड़े मामले में BJP के नेता किरीट सोमैया और बेटे के खिलाफ केस दर्ज।

देहरादून : बीजेपी नेता समेत पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ मुंबई के ट्रॉम्‍बे थाने में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि इन दोनों के खिलाफ यह केस आईएनएस विक्रांत को बचाने के नाम पर पैसे जमा करने और ठगी करने के आरोप में दर्ज किया गया है । सोमैया और उनके बेटे के खिलाफ यह एफआईआर आईपीसी की धारा 420, 406, 34 के खिलाफ दर्ज की गई है।

किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ पूर्व सैनिक बबन भोसले ने मामला दर्ज कराया गया है.। इसके पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया था कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के नाम पर 57 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उन्‍होंने सवाल उठाया था कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए जो पैसे जमा किए थे, वह कहां गए? गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जमीन के सौदों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर यह आरोप लगाया था।
जिस पर राउत ने कहा था कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए BJP ने मुहिम चलाई थी और लोगों से पैसे जमा किए थे। ये पैसे राजभवन में जमा होने थे और किरीट सोमैया ने तब राजभवन में पैसे जमा करने की बात की थी, लेकिन जब राजभवन से जानकारी मांगी तो ऐसे किसी पैसे की जानकारी नहीं मिली। सोमैया ने इस पैसे का इस्‍तेमाल अपने बिजनेस में किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments