Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी से मिलने पर उपहार या पुष्पगुच्छ देने पर रोक, अब...

मुख्यमंत्री धामी से मिलने पर उपहार या पुष्पगुच्छ देने पर रोक, अब मंत्रियों और विधायकों से भेंट के लिए समय निर्धारित

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट के दौरान उपहार या पुष्पगुच्छ पर रोक लगा दी गई है। मिलने आने वालों से अनुरोध किया गया है कि बहुत आवश्यक हो तो केवल पुष्प या पौधा लाया जा सकता है। सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए मुख्यमंत्री से भेंट के दिन और समय निर्धारित कर दिए गए हैं।

सीएम कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को सुबह नौ से साढ़े नौ बजे और शाम छह बजे से सात बजे तक सांसद एवं मंत्रियों से भेंट करेंगे। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को पूर्वाहन नौ बजे से 10 बजे तक तथा शाम छह से सात बजे तक विधायकों एवं पूर्व विधायकों से भेंट करेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में बैठक सरकारी कार्य के उपरांत भेंट कर सकेंगे।

शनिवार एवं रविवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यालय में मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर पूर्वाहन नौ बजे से 10 बजे तक शाम छह से सात बजे तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर पूर्वाह्न अथवा अपराह्न में आयोजित होंगे। इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराया जाएगा।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments