Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयथप्पड़ का बदला लेने के लिए तीन नाबालिकों ने चाकू से गोद...

थप्पड़ का बदला लेने के लिए तीन नाबालिकों ने चाकू से गोद युवक की करी हत्या

देहरादून : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर से अपराध का एक मामला सामने आया है। जहाँ बृहस्पतिवार को एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोनू बहादुर (25) के रूप में हुई है। हालाँकि ,हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया।

वहीं ,आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि बुधवार को उनका मोनू से झगड़ा हो गया था। इस दौरान मोनू ने एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसे चाकू से गोद दिया।

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि लाल बाग इलाके में एक युवक को चाकू मार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी हालत में मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जांच करने पर पुलिस को पता चला कि मोनू मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था जो अभी आजादपुर के लाल बाग में रहता था। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। पूछताछ में घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ नाबालिग लड़कों से उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नाबालिगों ने चाकू मार दिया। पुलिस ने सीसीटीवी से पड़ताल की। इसके कुछ देर बाद आरोपी तीन लड़कों को पकड़ लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments