Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलोक गायक नेगी दा को राष्ट्रपति द्वारा मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार

लोक गायक नेगी दा को राष्ट्रपति द्वारा मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार

देहरादून : उत्तराखंड, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को कल प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेगी दा समेत 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया जाएगा।

नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे।

इस अवसर पर नेगी दा को अन्य कलाकारों ने भी शुभकामनाएं दी । पद्मश्री प्रतीम भरतवाण ने उन्हे बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी साहित्य में हम सभी के लिए आदर्श हैं। उनको यह सम्मान मिलने से हम सब कलाकारों का सम्मान हुआ है। उत्तराखंडी साहित्य को इस सम्मान से नई ऊंचाईयां मिलेगी। पद्मश्री बसंती जोशी ने उन्हे बधाई देते हुए कहा कि – नेगी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हे जो सम्मान मिला है, इससे हमारे उत्तराखंड़ के संगीत को गति और पहचान मिलेगी। नए कलाकारों के लिए नेगी दा हमेशा रोल मॉडल रहे हैं। साथ ही संगीता दौंडियाल ने नेगी दा के सम्मान को पूरे प्रदेश के सभी कलाकारों का सम्मान बताया है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments