Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के शहरों में पार्किंग सुविधा में मिलेगी राहत,232 नई पार्किंग बनाने...

प्रदेश के शहरों में पार्किंग सुविधा में मिलेगी राहत,232 नई पार्किंग बनाने का निर्णय

देहरादून : उत्तराखंड के पार्किंग की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है ।प्रदेश के छोटे-बड़े नगरों को पार्किंग सुविधा को लेकर बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 232 स्थानों पर पार्किंग निर्माण का निर्णय लिया है। जबकि इसमें से 27 स्थानों पर काम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अभी पार्किंग का अभाव है, जिसके कारण वाहन सड़कों पर ही पार्क होते हैं। जिससे जाम की समस्या और विकराल होती है। इस कारण आवास विभाग पार्किंग सुविधा बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

इस सम्बन्ध में विभाग प्रथम चरण में 27 स्थानों पर पार्किंग निर्माण की स्वीकृति संबंधित जिला विकास प्राधिकरणों को दे चुका है। वहीं दूसरे चरण में 185 अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्माण की तैयारी है। इसमें शहरों के अलावा यात्रा मार्ग के साथ ही पयर्टन स्थलों के छोटे-छोटे कस्बे भी शामिल हैं।
इस क्रम में आवास विभाग ने जिलाधिकारियों से पार्किंग के लिए तय की गई जगह की जांच करने को कहा है। विभाग जरूरत के अनुसार सरफेस पार्किंग, मल्टीलेबल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग के साथ ही नई तकनीकी के साथ टनल पार्किंग निर्माण की भी संभावना तलाश रहा है। इसके अलावा शहरों में पार्किंग सुविधा बढ़ाने के लिए भी पार्किंग पॉलिसी तैयार करते हुए, निजी पार्किंग का भी रास्ता साफ करने जा रहा है।

वहीं आवास सचिव शैलेश बगौली ने बताया, हमारे ज्यादातर शहर और पर्यटक केंद्रों पर हर वक्त वाहनों का दबाव रहता है। यात्रा या पयर्टन सीजन के समय स्थित ज्यादा गंभीर हो जाती है। इसलिए सभी प्रमुख शहरों में युद्धस्तर पर पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है। 27 जगह जगह चिह्नित होने के बाद निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी गई है, शेष स्थानों की जिलाधिकारी के माध्यम से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments