Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क किनारे मिला महिला का शव, मची सनसनी

सड़क किनारे मिला महिला का शव, मची सनसनी

देहरादून: देहरादून रोड पर सड़क किनारे गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से में सनसनी फैल गई। मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिसको देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

बता दे कि बृहस्पतिवार सुबह देहरादून रोड पर अब्दुल कलाम चौक के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की प्रयास कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच में सामने आया कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष थी और उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी हैं। वहीं अब पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments