Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी के एक बयान ने सियासी गलियारों में मचाई हलचल,इस विधानसभा...

सीएम धामी के एक बयान ने सियासी गलियारों में मचाई हलचल,इस विधानसभा सीट पर टिकी है सबकी नज़रे

देहरादून : उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में मुख्‍यंमत्री पुष्‍कर सिंह धामी के एक बयान ने हलचल मचा दी है। दरअसल उन्‍होंने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट के बारे में ऐसा बयान दिया है कि अब सभी की नजरें इस सीट पर लग गई हैं।
बता दे कि पिछले दिनों आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने खुद को 22 साल से कैंट क्षेत्र का निवासी बताया। उनके इसी बयान ने इस चर्चा को हवा दी है। अब उनके इस बयान को इससे जोड़कर देखा जा रहा है कि वह कैंट क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।
विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से सीएम धामी जरूर हार गए थे लेकिन भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था और विधान मंडल दल की बैठक में फिर से पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुना गया ।
जिसके बाद से ही पुष्‍कर सिंह धामी के उपचुनाव के लिए कई विधायकों ने अपनी सीट छोड़ने का एलान भी किया। लेकिन अब सीएम धामी के इस बयान से यह संभावना जताई जा रही है कि मुख्‍यमंत्री धामी देहरादून कैंट सीट से उप चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि उनका कैंट विधानसभा से पुराना नाता है। 22 साल से वह यमुना कालोनी में रह रहे हैं। यहां उन्हें सब जानते हैं। उनके इस बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई कि खटीमा से विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी देहरादून कैंट से ही विधायक चुने जाने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दे कि कैंट से भाजपा की सविता कपूर विधायक चुनी गई है माना जा रहा है कि वह धामी के लिए सीट छोड़ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments