Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश सरकार बनाएगी 100 दिन में नई पर्यटन नीति

प्रदेश सरकार बनाएगी 100 दिन में नई पर्यटन नीति

देहरादून: उत्तराखंड में तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कई प्रयास कर रही है । इसी क्रम में सरकार 100 दिन में नई पर्यटन नीति बनाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से इस नीति का खाका तैयार किया जा रहा है। इस नई पर्यटन नीति के अनुसार सरकार की ओर से पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर प्रोत्साहन व अन्य सहायता दी जाएगी।

वहीं प्रदेश में पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए 2018 के तत्काल त्रिवेंद्र सरकार के समय पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के साथ ही पर्यटन नीति लागू की गई। अब इस नीति को उद्योग विभाग के माध्यम से लागू किया जा रहा है।
बता दे कि पिछले चार साल में लगभग 3600 करोड़ रुपये का निवेश पर्यटन के क्षेत्र में हुआ है। प्रदेश में साहसिक समेत अन्य पर्यटन गतिविधियां, होटल, रिजार्ट में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति तैयार की जा रही है। नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार नीति में निवेश करने पर प्रोत्साहन व अन्य सहायता देगी।

नई पर्यटन नीति के बारे में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। तीर्थाटन के क्षेत्र में उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध है। साहसिक पर्यटन, पैराग्लाइडिंग, पर्वतारोहण, होम स्टे, बंजी जंपिंग समेत गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पर्यटन और आतिथ्य सम्मेलन में भी नीति के लिए पर्यटन व्यवसायियों से भी सुझाव लिए गए हैं। नीति में निवेशकों को किस तरह से आकर्षित किया सकता है, इसके लिए प्रोत्साहन का प्रावधान किया जाएगा। इस नीति को सरकार के 100 दिन के एजेंडे में शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments