Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयलव जिहाद और धर्मान्तरण को लेकर आरएसएस चलाएगी धर्म जागरण अभियान

लव जिहाद और धर्मान्तरण को लेकर आरएसएस चलाएगी धर्म जागरण अभियान

देहरादून: सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोर ग्रुप की चिंतन बैठक में देश में बढ़ते धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों पर चिंता व्यक्त की है। वहीं कोरोना काल के चलते बीते दो वर्ष के दौरान संघ की गतिविधियां सीमित हो गई थीं। बैठक में निर्णय लिया गया की अब संघ एक बार फिर धर्म जागरण के अपने महत्वपूर्ण एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करेगा। 

रायवाला स्थित औरावैली आश्रम के विश्व मंदिर में शनिवार को आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में धर्मांतरण और लव जिहाद का मुद्दा गंभीरता से उठाया गया। कोर ग्रुप के सदस्यों का कहना था कि कोरोना काल के दौरान धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि खासकर पिछड़ी और मलिन बस्तियां धर्म परिवर्तन रैकेट के निशाने पर हैं।

उनका कहना है कि ऐसे लोगों को बेहला फुसला कर और लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि लव जिहाद भी आज के दौर का एक बड़ा गंभीर मुद्दा है। धार्मिक पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। नाबालिग बच्चियां भी लव जिहाद का शिकार बन रही हैं। और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को माध्यम बनाकर लव जिहाद को फैलाने का काम किया जा रहा है। आतंकवाद की तरह लव जिहाद की भी फंडिंग की जा रही है।

कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि किसी भी तरीके से किसी धर्म के लोगों की संख्या बढ़ाना, धोखाधड़ी या ऐसे अन्य तरीकों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पूरे देश में धर्मांतरण कानून लागू होने के बाद ही धर्म परिवर्तन और लव जिहाद पर अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक के दौरान संघ के कोर ग्रुप ने देशभर में पिछड़ी और मलिन बस्तियों में बड़े स्तर पर धर्म जागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। इस धर्म जागरण का प्रसारण करने के लिए वैचारिक सहयोगियों की भी मदद ली जाएगी।

बैठक में संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह मनमोहन वैद्य, मुकंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन, व्यवस्था प्रमुख मंगेश भिंड, प्रचार प्रमुख सुरेश चंद, प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद, सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर, सुरेश जोशी भैया जी, कृष्णगोपाल, इंद्रेश कुमार, राम माधव, जे नंद कुमार, रामलाल जी, बीएल संतोष और मिलिंद मराठे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments