Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस में हर कार्यकर्ता और नेताओं को अपनी बात रखने की है...

कांग्रेस में हर कार्यकर्ता और नेताओं को अपनी बात रखने की है स्वतँत्रता : करन माहरा

देहरादून : काँग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता की I जिसमें माहरा ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है,वो इस जिम्मेदारी का मजबूती से निर्वहन करेंगे I जिसके तहत संगठन में भारी भरकम कार्यकारिणी नहीं बनायी जाएगी, इसको छोटा रूप दिया जायेगा I पांच-पांच दस-दस महामंत्री या सचिव,संयुक्त सचिव नही होंगे I जितने भी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी वो कर्मठ और शसक्त मजबूत लोग होंगे, जिसका प्रभाव संगठन पर साफ दिखाई देगा। माहरा ने कहा, वो किसी भी दबाव या दबलदारी में कार्य नहीं करेंगे,वो अपने कार्य करने के अन्दाज में ही संगठन का काम करेंगे I उन्होंने कहा आज सत्ताधारी भाजपा आए दिन जनता को गुमराह कर रही है,मँहगाई पर उनका कोई अँकुश नही है,भ्रष्टाचार,और घोटाले चर्म पर हैं,निर्माण कार्यों में धाँदली के उनके पास पुख्ता प्रमाण हैं। जो भी पत्रकार चाहे वो इनका चिट्टा उनको सौंप देंगे,सूर्यधार झील प्रकरण में घोटाला,और कयी ऐसे निर्माण कार्य हैं जिन में करोडो़ं की धाँधलियाँ हुई हैं।भाजपा आए दिन उनकी पार्टी में असंन्तोष की बात करती है । जबकि उनके यहा जादाअसंन्तोष है । कांग्रेस में हर कार्यकर्ता और नेताओं को अपनी बात रखने की स्वतँत्रता है।

आज भाजपा सरकार ने,आटे,चावल,तेल,गैस,पेट्रोल,डीजल,सहित सभी वस्तुवों के दाम चुनाव के बाद बढा़ दिए हैं। जनता को चीनी सामान और माल के बहिष्कार करने की बात करने वाली भाजपा खुद चीनी सामान और माल का आयात करती है। कुँभ में काम करने की मशीनें हों या सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति हर बडी से बडी चीजों का आयात चीन से करती हैऔर जनता को मुद्दों से भटकाती रहती है। जबकि काँग्रेस ने हमेसा से विकास की राजनीति की है।रोजगार,मँहगाई,स्वास्थ्य,शिक्षा,सुरक्षा,हर मुद्दे पर काँग्रेस पार्टी ने मुखर होकर काम किया है। प्रदेश में भी जनता के हर सुख दुःख में कांग्रेस जनता के साथ खडी है और जनहित के मुद्दों पर करन माहरा का संघर्ष जारी था, जारी है, और जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments