Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए डॉ. धन सिंह...

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून : उत्तराखंड में सभी जिला अस्पतालों में छह माह के भीतर सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं और उनके चिकित्सक उपलब्ध होंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि 16 व 17 अप्रैल को सभी हेल्थ व वेलनेस सेंटरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ब्लॉकों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ यूनिक हेल्थ आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज पांडेय, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा आशीष श्रीवास्तव, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक चिकित्सा डॉ. शैलजा भट्ट, डॉ. विनीता शाह, डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक खजान पांडे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments