Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeस्वास्थ्यदून अस्पताल में हटाए गए कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, अस्पताल में...

दून अस्पताल में हटाए गए कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, अस्पताल में सेवाएं प्रभावित

देहरादून : दून अस्पताल में हटाए गए कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी हैं। उन्होंने कोरोना योद्धा के पोस्टर लेकर सवाल किया कि उनका समायोजन मंत्री के ऐलान के अनुसार कब किया जाएगा। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनका सेवा विस्तार या समायोजन किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उनका मामला कैबिनेट में लाकर हल करने का आश्वासन दिया है। वहीं दून अस्पताल में कर्मचारियों की कमी से ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू में भी समस्या होने लगी है। इस दौरान मरीजों को दवा काउंटर पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं लैब, ओटी और आईसीयू में दिक्कतें हैं। ओटी के स्टाफ ने एमएस को चिट्ठी सौंपकर इमरजेंसी के ऑपरेशन में ड्यूटी से हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि सामान्य, ईएनटी, ऑर्थो, न्यूरो ओटी में महज छह नर्सिंग अधिकारी और तीन वार्ड ब्वॉय है। जो आठ से दो बजे तक ही ओपीडी में अतिरिक्त काम कर रहे हैं। ऐसे में इमरजेंसी में होने वाले केस में वह नहीं आ सकेंगे। वहीं ओटी तकनीशियनों की भी ओटी में भारी कमी बनी है। उधर, एमएस डा. केसी पंत ने कहा कि ऑपरेशन इमरजेंसी कभी-कभी होती है। स्टाफ से मरीजों के हित में एडजस्ट करने की अपील की गई है। शासन के स्तर पर कर्मचारियों के बढ़ाए जाने का मामला लंबित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments