Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधआरोपी महिला ने बहनों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी से की हाथापाई,...

आरोपी महिला ने बहनों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी से की हाथापाई, जानिए पूरा मामला

देहरादून : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। सितारगंज में एक महिला की वीडियो वायरल करने की आरोपी महिला और उसकी दो बहनों ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा से हाथापाई कर दी। जिससे महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई और उनको गुम चोटें भी आई। मौका पाकर आरोपी महिलाएं कोतवाली से भाग गई। । ऊधम सिंह नगर पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने पर तीन बहनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा के अनुसार बुधवार को एक महिला ने अपने अश्लील वीडियो वायरल करने के संबंध में कोतवाली में शिकायत की थी। महिला का आरोप है कि प्रेमी की पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगीं शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को कोतवाली में बुलाया गया था। महिला दरोगा सोनिका जोशी ने दोनों पक्षों को सुना। इस दौरान आरोपी महिला, उसकी दो बहनें उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गई। आरोप है कि महिला से मोबाइल दिखाने को कहा तो उसने व उसकी दोनों बहनों ने हंगामा कर हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान महिला पुलिस कर्मी ज्योति की वर्दी फट गई और गुम चोटें भी आईं। घटना के बाद दो बहनें आरोपी महिला को अपने साथ लेकर भाग गई। पुलिस कर्मी ज्योति ने कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने धारा 186, 332, 353, 504 के तहत तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला का वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है , जिसे आईपीसी की धारा 509 एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कोर्ट भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments