Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डवनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को लेकर हरीश रावत ने सरकार को दिया...

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को लेकर हरीश रावत ने सरकार को दिया सुझाव

देहरादून : उत्तराखंड में पारा चढ़ने के साथ ही जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। वनाग्नि घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के साथ अपना सुझाव साझा किया है I उन्होंने सुझाव देते हुए कहा है कि जंगलों में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जंगलों की आग को लक्ष्यगत तरीके से पिछले साल के मुकाबले पहले साल 25 प्रतिशत और दूसरे वर्ष 50 प्रतिशत घटाने का प्रयास होना चाहिए। इसमें ड्रोन तकनीक का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण जंगलों के नजदीक हेलीकॉप्टर रखे जाएं ताकि प्रारंभ में ही यदि घने जंगलों के बीच में कहीं आग लगती है तो उसको बुझाने में हेलीकॉप्टर की मदद ली जानी चाहिए I

रावत ने कहा कि इस बार जंगलों में आग लगने की घटनाएं पहले ही बहुत हो गई हैं। बारिश की वजह से थोड़ा नियंत्रण हुआ है। यदि बारिश आगे भी जारी रही तभी जाकर पूरा नियंत्रण मिल सकता है। मगर, राज्य के मैदानी क्षेत्र के साल, सागौन के जंगल हैं। इस बार गर्मी से उनके जलने की आशंका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments