Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा अनुशासन समिति को मिली विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने वालो रिपोर्ट,...

भाजपा अनुशासन समिति को मिली विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने वालो रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भाजपा में भितरघात करने का मामला सामने आया था, वही अब भितरघात करने वालों पर जल्द ही गाज गिरेगी। बता दे कि भाजपा ने 23 विधानसभा सीटों पर पार्टी विरोध कार्य करने की रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंप दी है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अनुशासन समिति की सिफारिशों पर पार्टी भितरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में अनुशासन समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 23 सीटों पर मिली शिकायतों की रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंपी है। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव लेकर विधानसभा क्षेत्रों से कुछ शिकायतें आ रही थी। जिस पर पार्टी की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया है। जो पार्टी विरोध काम करने और अन्य शिकायतों की रिपोर्ट लेकर आए हैं।

वहीं उन्होंने माना कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अनुशासनहीनता हुई है। रिपोर्ट सत्यापन के लिए अनुशासन समिति को सौंप दी है। हालाँकि सप्ताह या 10 दिन में अनुशासन समिति अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद संगठनात्मक रूप से बैठक चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में 23 विधानसभा सीटों पर हुई हार की समीक्षा की गई।

पार्टी पदाधिकारियों की टीम ने विधानसभा में दौरे कर तैयार की गई रिपोर्ट को अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments