Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन कार्यक्रम का किया अवलोकन

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन कार्यक्रम का किया अवलोकन

देहरादून : मुख्यमंत्री आवास में गुरूवार को शहद निष्कासन (Honey Extraction) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा शहद निष्कासन कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। इस दौरान लगभग 25 किग्रा शहद निकाला गया। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मौनपालन को पायलट प्रोजक्ट की तरह लिया जाय। जनपद चम्पावत में हाईटेक मौनपालन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाय। मौनपालन की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाय।

मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को मुख्यमंत्री आवास परिसर व परिसर से बाहर खाली स्थानों पर मौनपालन हेतु उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर को औद्यानिकी क्रियाकलापों को उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि आवास में आने वाले आगुन्तकों को औद्यानिकी से सम्बन्धित उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त हो सके।

निदेशक उद्यान डा. हरमिन्दर सिंह बवेजा के द्वारा अवगत कराया गया कि मधुमक्खियों के द्वारा परपरागण से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के अतिरिक्त Royal Jelly, Propolis, Bees wax, Pollen, Comb Honey, Bee Venom आदि महत्वूपर्ण उत्पाद प्राप्त होते हैं। मधुमक्खियां जैव विविधता एवं पर्यावरणीय स्थिरता में भी सहयोग प्रदान करती है। मधुमक्खी पालन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सृजित होने से कास्तकारों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, मौनपालक रमेश बैजवाल, अतर सिंह, राजेन्द्र सोलंकी, मंगल सिंह रमोला, देवचन्द्र, जितेन्द्र प्रसाद, रेखा देवी, सुनीता देवी, भरत प्रसाद, विजय सिंह, अजय सैनी व योगेन्द्र पुनिया मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments