Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की। मंत्री ने विभागीय ढांचे, कृषकों के मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहू, धान की खरीद, आवश्यक वस्तुओं के वितरण, निरीक्षण, बाट माप तोल के उपकरणों का मानकीकरण एवं प्रवर्तन समेत आवश्यक वस्तुओं के मुल्य नियंत्रण पर निगरानी से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

समीक्षा के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों को राशनकार्ड धारकों, राशन विक्रेताओं की समस्याओं के निराकरण तथा ग्रामीण महिलाओं को गैस की उपलब्धता शीघ्र कराने के साथ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए प्रभावी जन कल्याणकारी योजना बनाये जाने के निर्देश दिये। जिससे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकारी की योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को साल में 3 एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा। वहीं राशनकार्ड धारकों को फोर्टीफाइड नमक उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रस्ताव बनाये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

बैठक में सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, भूपाल सिंह मनराल, अपर आयुक्त पी.एस. पांगती, संयुक्त आयुक्त/मुख्य विपणन अधिकारी डॉ॰ महेन्द्र सिंह बिसेन तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments