Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डई-गवर्नेंस के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है सरकारी कार्यों को जनता...

ई-गवर्नेंस के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है सरकारी कार्यों को जनता तक: मुख्यमंत्री

देहरादून: आज सीएम आवास मे मुख्यसेवक सदन में “रोल्स ऑफ़ सोशल मिडिया इन गवर्नेंस” कार्यक्रम का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा समेत कई सोशल मिडिया से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग कियाI

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से शानदार कार्य किया जा सकता। ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को ऑनलाइन सर्विस के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाना, जिससे सरकारी कार्यालयों और जनता दोनों के पैसे और समय की बचत हो होI कहा ई-गवर्नेंस के तहत सभी सरकारी कामकाजों को ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे जनता घर बैठे विभिन्न कार्यों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सके।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव से राष्ट्रवादी रही है और हमारे लिए प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है। व्यक्ति के अंदर जिज्ञासा अवश्य होनी चाहिए। हमेशा हमें स्वाध्याय के माध्यम से अपने ज्ञान में वृद्धि करते रहनी चाहिए। व्यक्ति ज्ञान में कभी भी पूर्ण नही होता हर व्यक्ति को जीवन भर विद्यार्थी की भांति रहना चाहिए मैं भी आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी मानता हूं और हर पल सभी से कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते रहता हूं।

कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि का मन्त्र के माध्यम से हम निरंतर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहें है। व्यक्ति को अपने मिशन में कोई ऑप्शन नही रखना चहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से जो भी कार्रवाई की जा रही है वो सिर्फ अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए हो रही है। जो भी ये प्रक्रिया है पूरी कानूनी तौर पर की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments