Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री ने पुनः किया हेमकुंड साहिब में रोप-वे का ऐलान, हेमकुंड साहिब...

प्रधानमंत्री ने पुनः किया हेमकुंड साहिब में रोप-वे का ऐलान, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने दिया धन्यवाद

-मुख्यमंत्री धामी समेत केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी व मुख्य सचिव का भी किया धन्यवाद

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु तेग़ बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर लाल किले से देश को दिये गए अपने संबोधन में उन्होंने एक बार पुनः उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब में रोप-वे लगाने के कार्य का ज़िक्र किया। जिसको लेकर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्य की सरकार, मुख्यमंत्री धामी समेत केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी व राज्य के मुख्य सचिव सुखबीर संधू का धन्यवाद किया है।

बता दें कि मुख्य सचिव संधू जो कि पहले एनएचएआई के चेयरमेन रहे, के प्रयास से उत्तराखंड सरकार का केदारनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब रोप-वेका अनुबंध हुआ। जिसके चलते एनएचएआई द्वारा चिन्हित किये गए भारत और आस्ट्रेलिया की कंसल्टेंसी फ़र्म की टीम को डीपीआर बनाने के लिए गोविन्दघट भेजा गया है। वहीं प्रकाश गौड़ जो कि देश भर में एनएचएआई रोप-वे डिविज़न के मुखिया हैं, निरंतर उत्तराखंड के इस प्राजेक्ट पर नज़र बनाए हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई माह तक यह कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। मन जा रहा है कि हेमकुंड साहिब में लगने वाला यह स्टेट ऑफ़ द रोप-वे खुद में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments