Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में गहराते बिजली संकट को देखते हुए राज्य ने केंद्र से...

प्रदेश में गहराते बिजली संकट को देखते हुए राज्य ने केंद्र से लगाई मदद की गुहार

देहरादून : उत्तराखंड में गहरा रहे बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। उत्तराखंड ने केंद्र से सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने और सेंटर पूल से मिलने वाला कोटा बढ़ाने की मांग की है। उत्तराखंड को रोज 44 मिलियन यूनिट से ज्यादा बिजली की जरूरत पड़ रही है।

अपने संसाधनों से उत्तराखंड के पास सिर्फ 12एमयू बिजली है। शेष 32 एमयू बिजली के लिए उत्तराखंड केंद्र और बाजार पर निर्भर है। अभी राज्य को सेंटर पूल से 17 एमयू तक बिजली मिल रही है। शेष 15 एमयू बिजली रोज बाजार से खरीदी जा रही है। राज्य इस पर प्रतिदिन 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

डेढ़ महीने में करीब 400 करोड़ रुपये की बिजली बाजार से ली जा चुकी है। सेंटर पूल को अप्रैल का करीब 500 करोड़ का भुगतान अलग से करना है। इस विपरीत हालात से निपटने के लिए राज्य ने केंद्र से मदद की मांग की है। राज्य ने पीएमओ को भेजे पत्र में चारधाम यात्रा का भी हवाला देते हुए विशेष राहत देने की मांग की है ताकि आगे चलकर बिजली संकट से किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments