Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगा स्नान कर मथुरा जा रहे यात्रियों की बस सड़क पर पलटी,...

गंगा स्नान कर मथुरा जा रहे यात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 12 लोग घायल

देहरादून: गंगा स्नान करने के बाद हरिद्वार से मथुरा की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलौर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी यात्री गुजरात के बताये जा रहे हैंI हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। 

शनिवार रात गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलौर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।हादसे के बाद पुलिस समेत स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के साथ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बस की चपेट में आने से स्थानीय निवासी युवक अर्जुन 40 वर्भीष भी गंभीर रूप से घायल हो गया।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments