Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डवृक्षों को बचाने की लगायी गुहार

वृक्षों को बचाने की लगायी गुहार

देहरादून: पर्यावरणविद समाजसेवी सुरेश भाई ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित सरकार व समाज से वृक्षों को बचाने की गुहार लगायी हैI उन्होंने पर्यावरण को लेकर प्रदेश में सड़कों के चौडी़करण के चलते कटे जा रहे अंधाधुं वृक्षों पर चिंता वयक्त कीI

सुरेश भाई ने कहा कि 12 हजार करोड़ रूपैये की 881किमी लंबी चार धाम सड़क चौडी़करण परियोजना के अन्तर्गत दो लाख से अधिक छोटे बडे़ पेड पौधों को काट दिया गया है।मध्य हिमालय में स्थित उत्तराखं ड के गंगोत्री,यमुनोत्री,कदारनाथ,बद्रीनाथ,और पिथौरागढ़ तक पहुंचने वाली सड़कों का चौडी़करण का कार्य 2016 से चल रहा है।जो कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

उन्होंने बताया कि चौडी़करण के दौरान मलबे को सीधे गंगा में बहाया जा रहा है।इस दौरान बिस्फोटों और भीमकाय जेसीबी मशीनों का प्रयोग होने से पहाड़ अस्थिर हो गये हैं।पहाडी़ क्षेत्रों में कई जगह उपजाऊ मिट्टी बर्बाद हुई है।जिससे समूचे पहाड़ और मैदान में पर्यावरण खराब हुआ है।

कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15कि मी कार्य अभी शेष है।जिस पर देवदार जैसे दुर्लभ प्रजाति के पेड़ हैं जिनको काटा जाना है। बताया कि सबसे अधिक पेड़ सुक्खी बैंड से और झाला नामक स्थान तक हैं। उन्होंने कहा कि सड़क का मार्ग यदि रेखाँकन के समय थोडा़ बदला जाता तो सैकडो़ वृक्षों को बचाया जा सकता है।

समाज सेवी संजय राना ने कहा आज इतनी अधिक गर्मी जो पड़ रही है और हिमनद पिघल रहे हैं।ये सब पर्यावरणीय असंतुलन के कारण हो रहा है।

इस दौरान सुरेश भाई के अलावा समाज सेवी संजय राना, वीरेन्द्र पैन्यूली मौजूद रहे,सभी ने सरकार से पर्यावरण को ध्यान में रख कर विकास की योजनांए बनाये जाने की अपील की ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments