Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहाथी के हमले से एक पुलिसकर्मी की मौत दुसरे ने भाग कर...

हाथी के हमले से एक पुलिसकर्मी की मौत दुसरे ने भाग कर बचाई जान

देहरादून : कोटद्वार- रामडी पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए एक पुलिसकर्मी की हाथी के हमले में मौत हो गई, जबकि दूसरे पुलिस कर्मी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार स्थित एएसपी आफिस में नियुक्त पुलिसकर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) रोज के तरह सोमवार सुबह अपने एक मित्र के साथ कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुबह करीब 6:00 बजे जब वह घर के लिए वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए अचानक मंजीत सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान नजदीक आये हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया जहां उपचार के दौरान मंजीत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे। इस घटना से पुलिस कर्मियों में शोक का माहौल छा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments