Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदून खुखरायण बिरादरी समिति. के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, चन्द्र मोहन आनन्द प्रधान...

दून खुखरायण बिरादरी समिति. के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, चन्द्र मोहन आनन्द प्रधान तो अनिल भसीन चुने गए सचिव

देहरादून: दून खुखरायण बिरादरी समिति के द्विवार्षिक चुनाव कोलेकर पूर्वी पटेल नगर स्थित श्याम भवन में आयोजित आमसभा के चलते समिति के पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। समिति के संरक्षक समाजसेवी. गगन सेठी,पूर्व प्रधान रमेश साहनी एवम महेंद्र भसीन की देखरेख में यह चुनाव कराए गएI इस दौरान महिला विंग एवम युवा विंग का गठन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए चन्द्र मोहन आनंद ने वार्षिक रिपोर्ट एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कोरोना काल में दिवंगत हुए सदस्यों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समिति के सदस्यों द्वारा चुने गए पदाधिकारियों में चन्द्र मोहन आनन्द प्रधान व अनिल भसीन सचिव बने, इसके अलावा नयी कार्यकारिणी में भूपेन्द्र चड्ढा प्रचार मंत्री,मनोज सूरी कोषाध्यक्ष,विजय सेठी व ओम प्रकाश सूरी उप प्रधान, योगेन्द्र सूरी व वीरेन्द्र सभरवाल उप मंत्री,हरिओम साहनी स्टोर इंचार्ज,राजेश साहनी संप्रेक्षक सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए।

इस मौके पर समिति के प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने अपने संबोधन में अपने पूर्वजों की भेंट धरोहर पंजाबी संस्कृति को बचाने का आह्वान किया, वहीं समिति के सक्रिय सदस्य एव वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रवीण आनन्द, कर्नल मंजीत सिंह साहनी, कर्नल अमरीश आनन्द, सुरेन्द्र चड्ढा,अनिल आनन्द,कंवलजीत चड्ढा,गौरव कोहली,महेन्द्र चड्ढा, मुकेश साहनी,मयंक साहनी,वेद प्रकाश सूरी, सुरेश आनन्द, दिनेश आनन्द, हरीश आनन्द,इंदर पाल आनन्द, दीपक साहनी,बंसी लाल आनन्द, रूपेश सूरी, योगेश आनन्द,दर्शन चड्ढा, पुष्प राज भसीन, जोगेंद्र पाल चड्ढा, कुलभूषण चड्ढा, राजीव आनन्द, खेम राज सेठी सहित अनेक सदस्यों ने शिरकत की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments