Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में कोरोना की बढ़ती दर से गहराई चिंता

प्रदेश में कोरोना की बढ़ती दर से गहराई चिंता

देहरादून : कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को कोरोना संक्रमण दर 1.41 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले दो माह में सर्वाधिक है। इससे पहले 24 फरवरी को संक्रमण दर 1.60 प्रतिशत थी।

साथ ही कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 68 सक्रिय मामले हैं। जिनमे देहरादून में सबसे अधिक 36 और हरिद्वार में 25 सक्रिय मरीज हैं। जबकि अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व ऊधमसिंहनगर में कोई सक्रिय मामला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 851 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 839 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में सबसे ज्यादा सात लोग संक्रमित मिले हैं।

वहीं, देहरादून में भी पांच नए मामले आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 663 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।

देहरादून जिले में 500 लोग की जांच का लक्ष्य रखा गया है। रोजाना 350 से 450 तक जांच हो रही हैं। विभागीय टीम अलर्ट है और जांच की व्यवस्था हर अस्पताल में की गई है। इससे पहले शनिवार को भी ब्राइटलैंड्स स्‍कूल की छात्रा कोरोना संक्रमित मिल चुकी है। जिसके बाद लोगों को और ज्यादा सतर्कता से रहने की सलाह दी जा रही है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments