Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीबीआई की छापेमारी : एम्स ऋषिकेश में तैनात प्रोफेसर ने परिजनों के...

सीबीआई की छापेमारी : एम्स ऋषिकेश में तैनात प्रोफेसर ने परिजनों के नाम पर खरीदी करोड़ों की संपत्ति

देहरादून : सीबीआई इन दिनों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में हुए घपलों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में ऋषिकेश एम्स में तैनात एक आरोपी प्रोफेसर के परिजनों के नाम पर उत्तराखंड में चार प्लॉटों के साथ ही हरियाणा और दिल्ली में फ्लैट खरीदने के भी सबूत मिले हैं। एम्स में नौकरी के नाम पर दलाली करने वालों के साथ प्रोफेसर की करीबी के सबूत भी सीबीआई को मिले हैं। प्रोफेसर की तैनाती वर्ष 2012 में एम्स ऋषिकेश में हुई थी लेकिन इन्हें वर्ष 2017 के बाद अहम जिम्मेदारी मिली। इसी प्रोफेसर की संपत्तियों की जांच-पड़ताल के लिए दिल्ली, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश तक एक साथ आठ स्थानों पर छापे मारे गए थे। प्रोफेसर के नौकरी के नाम पर दलाली करने वालों से भी संपर्क का भी पता चला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments