Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपारदर्शिता,सत्य निष्ठा एवं समय बद्धता के साथ हों मुख्यमंत्री कार्यालय पर कार्यों...

पारदर्शिता,सत्य निष्ठा एवं समय बद्धता के साथ हों मुख्यमंत्री कार्यालय पर कार्यों का निस्तारण: राधा रतूड़ी

देहरादून: अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में सीम कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ परिचयात्मक बैठक कीI इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर कार्यों का निस्तारण समय बद्धता, पारदर्शिता एवं सत्य निष्ठा के साथ करने की अपील कीI कहा किआम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से समय पर कार्यालय आने तथा आगुन्तकों से प्रति सम्यक व्यवहार अपनाये जाने की बात कही । उन्होंने निर्देश दिये कि सीएम हेल्प लाइन 1905 का प्रभावी अनुश्रवण के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाले दैनिक पत्रों को भी इसमें अपलोड कर इसकी भी नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अपर मुख्य सचिव ने कार्यों की प्रक्रिया की सरलता, विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। पत्रावलियों के समुचित रखरखाव एवं उनके त्वरित निस्तारण प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी उन्होंने दिये। मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्य प्रणाली को ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत संचालित करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कार्यों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव एम. एम सेमवाल, उप सचिव एच एस बसेड़ा, अनिल जोशी के साथ ही सभी अनुसचिव, अनुभाग अधिकारी, प्रमुख निजी सचिव आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments