Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में खेल नीति से सम्बन्धित गाइड लाइन को शीघ्रता से की...

राज्य में खेल नीति से सम्बन्धित गाइड लाइन को शीघ्रता से की जाय निर्गत: अभिनव कुमार

देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व खेल एवं युवा कल्याण, अभिनव कुमार ने सोमवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभागों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य में खेल नीति के अनुरूप नीतियां बनाने को लेकर कई अहंम दिशा- निर्देश दियेI

अभिनव कुमार ने निर्देश दिए कि राज्य के बड़े स्टेडियमों के साथ ही निर्माणाधीन स्टेडियमों का बेहतर उपयोग किस प्रकार हो इसकी भी कार्ययोजना तैयार की जाय। स्टेडियमों के बेहतर प्रबंधन से खिलाड़ियों को भी सुविधा होगी, इसके लिये पी.पी.पी. मोड की भी संभावना तलाशी जाय। कहा कि दिशा निर्देशों से सम्बन्धित शासनादेश शीघ्र निर्गत किये जाय ताकि खेल नीति से युवा खिलाड़ी लाभान्वित हो सके।

विशेष प्रमुख सचिव ने राज्य में स्थापित होने वाले खेल विश्व विद्यालय के लिये भूमि के चयन में शीघ्रता करने के भी निर्देश दिये, साथ ही विश्व विद्यालय की स्थापना से सम्बन्धित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रक्रियाओं पर भी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपर सचिव एवं निदेशक खेल तथा युवा कल्याण गिरधारी सिंह रावत, अपर निदेशक युवा कल्याण आर.सी. डिमरी, संयुक्त निदेशक खेल डॉ धर्मेन्द्र भट्ट, अजय अग्रवाल, उप सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments