Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलक्सर-रुड़की मार्ग पर एसडीएम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की...

लक्सर-रुड़की मार्ग पर एसडीएम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

देहरादून: लक्सर-रुड़की मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई I जबकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई I गंभीर रूप से घायल उपजिलाधिकारी संगीता कनौजियां का रुड़की के विनय विशाल नर्सिग होम में उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील की एसडीएम संगीता कनौजिया मंगलवार को हरिद्वार से लक्सर जा रही थी। सोलानी पुल के पास विपरीत दिशा में आ रहे एक ट्रक की भीषण भिड़त में एसडीएम के वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में चालक गोविंद राम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए रुड़की के विनय विशाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम लक्सर के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताते हुए घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments