Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदेशभर में कोरोना की बढती रफ्तार, 24 घंटो में संक्रमण के मामलों...

देशभर में कोरोना की बढती रफ्तार, 24 घंटो में संक्रमण के मामलों में लगभग 18 फीसदी का उछाल

देहरादून : भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटो में संक्रमण के मामलों में लगभग 18 फीसदी का उछाल आया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 2,927 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 32 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या अभी 16,279 है। राहत की बात है कि 2,252 मरीजों को पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिली है। वर्तमान में रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।
देश की राजधानी दिल्ली में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,204 नए मामले सामने आए वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 1,011 मामले सामने आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि सकारात्मकता दर बढ़कर 6.42 प्रतिशत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18,77,091 और मृतकों की संख्या 26,169 है।
गौरतलब है कि भारत के औषधि महानियंत्रक ( DCGI) ने मंगलवार को 6-12 वर्ष के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की Covaxin के सीमित इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। DCGI ने वैक्सीन निर्माता को प्रतिकूल घटनाओं के डेटा सहित सुरक्षा डेटा को पहले दो महीनों में हर 15 दिनों में उचित विश्लेषण के साथ पेश करने का निर्देश भी दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि कोविड से लड़ाई अब और अधिक मज़बूत हो गई है। 6 से 12 आयुवर्ग के लिए ‘Covaxin’ और 5 से <12 आयुवर्ग के लिए ‘Corbevax’व 12 से ऊपर के आयुवर्ग के लिए ‘ZyCoV-D’ की 2 डोज को मंजूरी दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments