Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डतपती गर्मी से मिलेगी राहत, दो व तीन मई से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग...

तपती गर्मी से मिलेगी राहत, दो व तीन मई से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

देहरादून: प्रदेश में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की बात मानें तो प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले तीन-चार दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के अलावा एक, दो व तीन मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बता दें, शुक्रवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों के कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ-साथ बारिश के छींटे पड़े थे। बांरिश और ओलावृष्टि को लेकर दो मई तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं 3 मई को कई इलाकों पर ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानों में अधिकतम तापमान मैदानी क्षेत्रों में 39 से 41 डिग्री सेल्सियस व पर्वतीय क्षेत्रों में 2000 मीटर व इसके आसपास के इलाकों में 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments